सिर काटकर दबाया, 9 दिन से लापता मालिक का शव कुत्ते ने ढूंढ़ निकाला

Monday, Jun 21, 2021 - 12:36 AM (IST)

नयागांव/ कुराली, (मुनीष जोशी/बठला): न्यू चंडीगढ़ के पास गांव सिसवां एरिया में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के फार्म हाऊस के साथ लगती दीवार के पास एक सिर कटा शव मिला है। मृतक की पहचान छोटी-बड़ी नग्गल के सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। सुच्चा सिंह (42) 12 जून से लापता था। बिना सिर के शव को जमीन में दबाया हुआ था जिसे उसके पालतू कुत्ते ने ही ढूंढ़ निकाला।

 

अब सवाल उठने लगे हैं कि मुख्यमंत्री के फार्म हाऊस
के पास इतनी सिक्योरिटी होने के बावजूद पुलिस को वारदात का पता ही नहीं चला। वहीं, गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री के फार्म हाऊस के बाहर शव रखकर रोष प्रदर्शन भी किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मृतक की परिजनों के बयानों के आधार पर गांव पड़ोल के जगीर सिंह गोला और सतनाम सिंह सत्ती व नग्गल के देशराज के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से सतनाम और देशराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे जगीर सिंह गोला की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चारों ने एक साथ शराब पी और इसी दौरान उनका झगड़ा हो गया, जिसके बाद सुच्चा सिंह की हत्या कर दी गई।

शव मिलने के बाद सी.एम. निवास के कैमरे नहीं देखने दिए
शव मिलने के बाद गांव के लोगों व महिलाओं ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह के निवास स्थान पर सिक्योरिटी तैनात रहती है। यहां कैमरे भी लगे हुए हैं। 


उनको चैक करवाया जाए लेकिन किसी ने कैमरे चैक नहीं करवाए। महिलाओं ने कहा कि अगर कैमरों की निगरानी सही से होती तो यह घटना भी न होती। उन्होंने कहा कि पंजाब का सी.एम. होने के बाबजूद उनके निवास स्थान पर 72 घंटे तक ही  कैमरों की रिकॉर्डिंग होती है, अगर 72 घंटे के बाद कु छ हो जाता है तो कैमरों में क्या देखेंगे।

ashwani

Advertising