वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Saturday, Apr 30, 2016 - 08:59 PM (IST)

चंडीगढ़। सेक्टर-17/ 18 की विभाजित सड़क पर शुक्रवार रात एक युवक वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। शव को जीएमएचएस सेक्टर- 16 अस्पताल में रखा गया है। 
मूल रूप से हिमाचल निवासी 32 वर्षीय इंद्र सिंह सेक्टर-9 में किसी होटल में वेटर का काम करता था। वह गांव कजहेड़ी में रह रहा था। शुक्रवार रात होटल में काम खत्म करने के बाद वह अपने एक्टिवा स्कूटर से वापस कजहेड़ी लौट रहा था। सेक्टर-17/18 की विभाजित सड़क के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर चोटें आई थीं। उसे पीजीआइ ले जाया गया,  जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Advertising