स्कार्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 10:59 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): बनूड़-लांडरां रोड पर स्थित गांव भागोमाजरा के नजदीक एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक इकबाल सिंह गांव सवाड़ा निवासी था, जबकि उसका साथी गुरप्रीत सिंह अस्पताल में उपचाराधीन है। 

 

सोहाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई करमजीत सिंह के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इकबाल और उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह गांव भागोमाजरा के पास बाइक पर जा रहे थे। 

 

इसी दौरान एक अज्ञात स्कार्पियो कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान स्कार्पियो कार उनकी बाइक को काफी दूरी तक घसीटती हुई ले गई। शिकायतकर्ता करमजीत सिंह ने बताया कि इकबाल सिंह ने हाल ही में 12वीं कक्षा के पेपर दिए थे और वह अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News