पाइप डालते समय मिट्टी में दबा मजदूर, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 10:40 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : डड्डूमाजरा के पार्क में पाइपलाइन बाहर निकालते समय मजदूर मिट्टी में दब गया। साथ काम कर रहे उसके मजदूर भाइयों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही घायल मजदूर को इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतक की पहचान सैक्टर-38 वैस्ट निवासी मनीष यादव के रूप में हुई है। मलोया थाना पुलिस ने मृतक के भाई दरोगा यादव की शिकायत पर साइट मैनेजर सैक्टर-40 निवासी पीयूष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
 

 

ठेकेदार ने अनसुना किया
दरोगा यादव ने बताया कि वह अपने दो भाइयों के साथ सैक्टर-38 वैस्ट में रहते हैं। वे तीनों ही लेबर का काम करते हैं। तीनों भाई काम के लिए डड्डूमाजरा गए थे। वे पाइपलाइन दबाने का काम साइट मैनेजर पीयूष के पास कर रहे थे। उन्होंने कई बार अपने ठेकेदार पीयूष को मिट्टी रोकने का इंतजाम करने के लिए कहा लेकिन उसने उनकी बात को अनसुना कर दिया। जब वह काम कर रहे थे तो उसका भाई मनीष यादव भी पाइप लाइन की मिट्टी की लैबलिंग कर रहा था। अचानक मिट्टी का ढेर उस पर गिर गया और वह मिट्टी में दब गया। उसे बचाने के लिए उन्होंने मिट्टी को हटाना शुरू किया। मिट्टी ज्यादा होने के कारण उसे जल्दी नहीं हटाया जा सका तो जे.सी.बी. ड्राइवर को मिट्टी हटाने के लिए कहा। मिट्टी हटाते समय जे.सी.बी. की बकट की हुक से उसके भाई के दोनों कंधों पर चोटें भी आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए और लापरवाही के चलते ठेकेदार आरोपी पीयूष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News