दिन और रात का पारा गिरा, कंपकंपी बढ़ी

Wednesday, Jan 16, 2019 - 09:17 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि): बीते शनिवार देर रात हुई बूंदाबांदी व पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद शहर में दिन व रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जहां रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह 17 डिग्री सैल्सियस तक आ पहुंचा। रात का तापमान भी 5 डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरेंद्र पॉल के अनुसार 17-18 जनवरी के बाद फिर से वेस्टर्न डिस्टरर्बैंस सक्रिय हो रहा है। 

21 जनवरी के बाद फिर बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे था। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सैल्सियस रहा। 

bhavita joshi

Advertising