दंपति ने मकान बेचने के नाम पर ठगे एक करोड़, केस दर्ज

Friday, Jun 23, 2017 - 12:27 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-44 में मकान बेचने के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले रणजीत सिंह और उसकी पत्नी सुखमनप्रीत कौर के खिलाफ सैक्टर-34 थाना पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद केस दर्ज किया है। केस सैक्टर-21 निवासी बलजिंदर सिंह ने करवाया है।

बलजिंदर सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह हरियाणा गुरुद्वारा इलैक्शन कमीशन में एडिशन कमीशनर के पद पर तैनात है। सैक्टर-34 थाना पुलिस जांच कर रही है। बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसने और रणजीत सिंह ने सैक्टर-44 में मकान खरीदा था। दोनों का बराबर का शेयर था।

वह मकान खरीदना चाहता था। उसने एक करोड़ रुपए रणजीत सिंह को मकान खरीदने के लिए दे दिए। इस दौरान रणजीत सिंह ने मकान पर 80 लाख रुपए लोन ले दिया। बाद में रणजीत सिंह ने लोन की किस्त देने से मना कर दिया और फिर बैंक ने मकान बेच दिया। उन्हें जब मामले का पता चला तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जब केस दर्ज नहीं किया तो जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया।

Advertising