पुरुषोत्तम खलीफा कांग्रेस से निलंबित

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2016 - 12:12 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के जगराओं से वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम लाल खलीफा को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को यहां निलंबन के आदेश जारी किए। खलीफा ने कल जगराओं में एक ब्लाक प्रधान के साथ दुव्र्यवहार किया था।
 
प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया। कैप्टन सिंह ने कहा है कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासनहीनता की किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने व्यक्ति को पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News