कोरोना संक्रमित राज्यों में चंडीगढ़ की स्थिति है खराब

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 02:44 PM (IST)

चंडीगढ़ (अर्चना) : कोरोना संक्रमित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ की स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। कोविड 19 वैबसाइट की मानें तो चंडीगढ़ की आबादी के अनुसार यहां कोरोना पेशैंट्स की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 10 लाख की आबादी में यहां 143.34 प्रतिशत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

देश के तीन सर्वाधिक खराब स्थिति वाले राज्यों में दिल्‍ली, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ का नाम शामिल हो गया है। आंकड़े कहते हैं कि संक्रमित शहरों की लिस्ट में दिल्‍ली टॉप पर है। यहां 10 लाख आबादी में 330.17 प्रतिशत कोरोना पेशैंट्स हैं। 

दिल्‍ली के बाद महाराष्ट्र और चंडीगढ़ का स्थान आ गया है। महाराष्ट्र में 156.06 पेशैंट्स, चंडीगढ़ में 143.34 प्रतिशत पेशैंट्स हैं। उसके बाद गुजरात में 10 लाख आबादी में 114.77, तमिलनाडू में 86.33, अंडमान निकोबार में 83.12, जम्मू कश्मीर में 63.32 और पुड्डूचेरी में 6.65 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

पुड्डूचेरी की नीतियां अपनाओ :
पी.जी.आई. के डॉक्टर्स का कहना है कि कालोनियों में सोशल डिस्टैंसिंग को लेकर लोगों की लापरवाही के चलते शहर यहां तक पहुंच गया है। कालोनियों में एक-एक घर के एक कमरे में बहुत से लोग रह रहे हैं और वह वायरस से बचाव को लेकर सावधानी नहीं अपना रहे। 

चंडीगढ़ प्रशासन को पब्लिक हैल्थ पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए सख्त नियम लागू करने होंगे, तभी स्थिति नियंत्रण में आ सकेगी। पी.जी. आई. कम्युनिटी मैडीसन विभाग के एक्सपर्ट प्रो. जे.एस. ठाकुर का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि जिन देशों में कोरोना संक्रमित पेशैंट्स की संख्या कम है, वहां के प्रशासन ने बेहतर नीतियां बनाई होंगी। वहां की जनता भी प्रशासन का साथ दे रही होगी। 

चंडीगढ़ की बापूधाम और अन्य कालोनियों के को वायरस के प्रति जागरूक करना होगा जी.एम.सी.एच.-32 के एक डॉक्टर का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन को पुड्डूचेरी की कोरोना से लड़ने के लिए अपनाई गई नीतियों का अध्ययन करना चाहिए और उन्‍हें चंडीगढ़ में अपनाना चाहिए।

10 लाख आबादी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या :
राज्य                    पेशैंट्स
 दिल्ली                330.17
 महाराष्ट्र             156.06
 चंडीगढ़               143.34
 गुजरात               114.77
 तमिलनाडू            86.33
 अंडमान निकोबार  83.12
जम्मू कश्मीर        63.32
हरियाणा               23.54
पुड्डूचेरी                6.65
दादरा,नगर हवेली   1.04


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News