खरीदने के बाद उड़ने लगा कार का रंग, फोरम ने लगाया फाइन

Monday, Oct 22, 2018 - 02:30 PM (IST)

चंडीगढ़ : सैक्टर-41 बी में रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने 11 मार्च 2017 को बलीनो कार खरीदी थी। गुरप्रीत ने कार खरीदने के बाद 19,975 रुपए इंश्योरेंस के खर्च किए थे। 34,260 रुपए बतौर रजिस्ट्रेशन और 14900 रुपए की एसेसरीज लगाई। मार्च 2017 में कार खरीदी और इसी महीने में कार का कलर जगह-जगह से फेड होना शुरू हो गया। लेकिन कुछ समय बाद उसका कलर फेड होने लग गया। इस मामले में डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम ने बलीनो नेक्सा और उसके डीलर को सेवा में खामी का दोषी करार दिया है। फोरम ने कार की कीमत 6.40 लाख रुपए ब्याज सहित लौटाने के निर्देश दिए हैं।

 

 


 


 

pooja verma

Advertising