मौलीजागरां थाने में काम करने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 11:57 AM (IST)

चंडीगढ़,(लल्लन यादव): मौलीजागरां पुलिस स्टेशन में सफाई का काम करने वाली महिला की चाकू गोदकर रेलवे स्टेशन के पास जंगल में हत्या कर दी गई। महिला का शव जंगल में पड़ा देख राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस का दी। जी.आर.पी. और मोलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक चाकू बरामद हुआ। फॉरैंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से चाकू और अन्य सबूत एकत्रित कर शव को पंचकूला सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका की पहचान मौलीगांव निवासी रोजीना बेगम के रूप में हुई। मृतक शुक्रवार शाम से घर से लापता थी। जी.आर.पी. थाना पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस हत्यारे की तलाश करने में जुटी हुई है। 

 


बेटा बोला-थाने में काम करने के लिए निकली थी घर से
मृतक महिला रोजिना बेगम के बेटे आसिफ खान ने बताया कि उसकी मां मौलीजागरां थाने में सफाई का काम करती थीं। शुक्रवार को वह थाने में काम करने गई थी, शाम को 4 बजे वह उससे मिलकर आया था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंची, जिसके बाद रात 11 बजे उसने थाने में जाकर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सुबह पता चला कि उसकी मां का शव रेलवे स्टेशन के पास मिला है।

 


घटनास्थल के पास से मिला चाकू
जी.आर.पी. थाना प्रभारी विलायती सैनी ने बताया कि सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास जंगल में महिला की लाश है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मौके पर सीन ऑफ  क्राइम की टीम भी पहुंची। क्राइम टीम ने हमें रिपोर्ट दी है कि यह मर्डर है। हमलावरों ने महिला के ऊपर चाकुओं से कई हमले किए हैं। चौकी इंचार्ज ने कहा कि इस मामले में 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से एक चाकू बरामद हुआ है, वहीं मृतक महिला रोजीना बेगम के परिवार ने भी किसी पर शक जाहिर नही किया है। उन्होंने कहा कि महिला का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News