ड्रग तस्करों ने किया बड़ा खुलासा

Sunday, Aug 28, 2016 - 08:00 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप ): अफीम सहित काबू किए गए 2 नशा तस्करों ने पूछताछ में चंडीगढ़ से जुड़े नशा कारोबार पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि स्लम एरिया में ज्यादा बिक्री के साथ होटलों में भी नशा सप्लाई के आर्डर आते थे। एन.सी.बी ने शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.8 किलो अफीम बरामद की थी। दोनों आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर के गांव लडूना निवासी सलामू और शरीफ के तौर हुई है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के स्लम एरिया में कम-कम मात्रा लेकिन ज्यादा लोगों को नशा सप्लाई करते थे। इसके अलावा उन्होंने होटलों में भी नशा सप्लाई करने के ऑर्डर मिलने का दावा किया है। 

 
डिस्को के बाहर भी लगाते थे चक्कर: 
आरोपियों ने बताया कि चंडीगढ़ में उनके अन्य एजैंट भी सक्रिय हैं जो अलग-अलग डिस्कोथैक के बाहर नशा की सप्लाई करते थे। आरोपियों के अनुसार ठंड के समय डिस्को के बाहर नशे की ज्यादा सप्लाई होती थी।
Advertising