चंडीगढ़ की खूबसूरती को दाग लगा रहे यह लोग...

Wednesday, Jun 19, 2019 - 03:53 PM (IST)

चंडीगढ़ (जस्सोवाल) : चंडीगढ़ शहर को पूरी दुनिया में जाना जाता है लेकिन अब इसे यहाँ के लोग बदसूरती के दाग लगाने लगे हुए हैं। जिससे चंडीगढ़ को बाहर से आए हुए पर्यटकों से बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। शहर के कुछ लोग ऐसे हैं जो आए दिन दीवारों में इश्तिहार लगे होने के बावजूद गंदगी फैलाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला सैक्टर-19 का है जहां देवी-देवताओं की फोटो लगे होने के बावजूद लोग यहां आकर पेशाब करके चले जाते हैं। शहर के ऐसे गंदे लोग ही खूबसूरती को दाग लगा रहे हैं। प्रशासन ने यहाँ बड़ी कोशिश की कि लोग खुले में पेशाब न करें लेकिन लोग इससे बाज नहीं आए और जिसमें अभी तक प्रशासन भी रोक नहीं लगा सका है। 

जिसके चलते यहाँ के निवासियों ने एक अनोखा तरीका खोजा, जिसके तहत जिन दीवारों पर लोग मूत्र करते हैं उन दीवारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगा दी गई। ताकि लोग तस्वीरों को देखकर कुछ शर्म महसूस करें लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने  पेशाब करना बंद नहीं किया। जब 'पंजाब केसरी' ने ऐसे लोगों को कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो वहां से लोग भागने लगे। वहां के लोगों और दुकानदारों ने बताया कि सरकार को इस समस्या के बारे में सूचित किया है साथ ही जिद्दी लोगों को यहां पेशाब करने से भी रोकते हैं, लेकिन बहुत से लोग उनके साथ लड़ना शुरू कर देते हैं।

दुकानदारों ने कहा कि बाजार में बाथरूम है, लेकिन पता नहीं लोग वहां जाना क्यों नहीं पसंद करते है। अब चंडीगढ़ के लोग खुद को एक बहुत ही समझदार और आकर्षक शहरवासी मानते हैं। लेकिन उन्हें धर्म का समर्थन करने के बाद ही गंदगी फैलाने से रोकना पड़े तो शहर की सुंदरता कैसे कायम रह सकती है।  

Priyanka rana

Advertising