एक विधायक, एक पैंशन का नोटिफिकेशन हुआ जारी, भगवंत मान बोले, 100 करोड़ रुपए बचेंगे

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 07:52 PM (IST)

चंडीगढ़,(अश्वनी कुमार): पंजाब में एक विधायक-एक पैंशन स्कीम का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों के सपनों को साकार करने के लिए आम आदमी सरकार की एक विनम्र-सी पहल है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इससे मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान 100 करोड़ रुपए की बचत होगी।  

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 75 सालों में चुने हुए प्रतिनिधि सरकारी खजाने से मोटे वेतन और पैंशन लेकर राजनीतिक अधिकारी बन गए हैं। इन नेताओं को दी जाने वाली इस सुविधा का सारा बोझ करदाताओं पर पड़ता है, क्योंकि लोगों का पैसा लोक कल्याण के लिए बरतने की बजाय इन नेताओं को कई-कई पैंशन देने पर बर्बाद किया जा रहा है।  

 


भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की ख्वाहिशों को पूरा करने और राज्य की ‘रंगला पंजाब’ के रूप में पुरातन शान को बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के साथ किया बड़ा वायदा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति, लोगों की सेवा है और इसको करते हुए विधायकों को मोटी पैंशनों की जरूरत नहीं है और वह भी हरेक कार्यकाल के लिए अलग पैंशन। भगवंत मान ने कहा कि विधायक अपनी इच्छा अनुसार ही राजनीति में आए हैं और लोगों की इस सेवा के बदले एक से अधिक पैंशन लेने की उनकी कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News