एजैंसी ने कर्मचारियों के ई.पी.एफ. खाते मेंं नहीं जमा करवाए पैसे, केस दर्ज

Sunday, May 26, 2019 - 11:47 AM (IST)

पंचकूला(चंदन): आऊटसोर्सिंग एजैंसी द्वारा कर्मचायिों का ई.पी.एफ. का पैसा अकाऊंट में जमा नहीं करवाया। पुलिस ने महानिदेशक रोजगार विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महानिदेशक रोजगार विभाग ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रोजगार विभाग हरियाणा सरकार के अंतर्गत वर्ष 2006 में हरियाणा ओवरसीज प्लेसमैंट असिस्टैंस सोसायटी (होपास) का गठन किया गया। इसका ऑफिस  2006 से अब तक सैक्टर-5 पंचकूला में है। 

बिना बताए बदल दिए ई.पी.एफ. नंबर
होपास कार्यालय में 9 व्यक्तियों का स्टाफ है। इसकी सेवाएं समय-समय पर आऊटसोर्सिंग एजैंसी सेफगार्ड सिक्योरिटी सर्विसिज के द्वारा ली गई है। आऊटसोर्सिंग एजैंसी सेफगार्ड सिक्योरिटी सर्विसिज के माध्यम से कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। इसके अलावा कर्मचारियों की सैलरी से ई.पी.एफ. की कटौती की जाती है। जो कि आऊटसोर्सिंग एजैंसी द्वारा ई.पी.एफ. खाते में जमा करवाया जाता है। 

होपास ऑफिस में कार्यरत ईशू कपिल,मीनाक्षी रानी और राम चन्द्र सभी का एजैंसी द्वारा ई.पी.एफ. का पैसा खाते में जमा नहीं करवाया गया है। जब कर्मचारियों द्वारा जवाब मांगा जाता है तो हर बार उन्हें गुमराह किया जाता है। इसके अलावा आऊटसोर्सिंग एजैंसी सेफगार्ड सिक्योरिटी सर्विसिज द्वारा होपास कार्यालय का इ.पी.एफ. का नंबर भी कर्मचारियों को बिना सूचित किए बदल दिया गया। तीनोंं कर्मचारियों का 20 माह का ई.पी.एफ. का पैसा करीब 2 लाख 75 हजार रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।

bhavita joshi

Advertising