दिल्ली की तर्ज पर प्रशासन को चंडीगढ़ में छठ् पूजा पर करनी चाहिए छुट्टी :पाण्डे्य

punjabkesari.in Monday, Nov 08, 2021 - 06:52 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ प्रशासन को छठ् पूजा पर अवकाश घोषित करना चाहिए। यह कहना बिहार परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय का हैं। उन्होंने यह बात प्रैसवार्त के दौरान बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़,पंचकुला तथा मोहाली में हजारो की संख्या में भक्त छठ् पूजा का व्रत रखते हैं। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से इस दिन अवकाश की घोषणा नही कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन व्रतियों का ध्यान में रखते हुए कम से कम 1 दिन का अवकाश देने की घोषणा करें। क्योकि यह व्रत तकरीबन 4 दिन का होता हैं,ऐसे में प्रशासन के उच्चाधिकारियों को विचार करना चाहिए की इतने दिन का व्रत रखने वाली महिला या पुरूष कैसे वर्क कर सकता हैं। यही नही उन्होंने कहा कि छठ् पूजा के दिन अवकाश को लेकर राजनैतिक पाॢटया भी गंभीर नही हैं।  


शहर की राजनैतिक पाॢटयां बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगो समझती हैं सिर्फ वोट बैंक
अध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय ने कहा कि छठ् पूजा के दिन अवकाश को लेकर मैंने शहर की दोनो बड़ी पाॢटयों के नेताओ को भी मैसेज भेजा। लेकिन किसी का कोई रिप्लाय नही आया। उन्होंने कहा कि शहर के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश व बिहार की जनता को वोट बैंक समझते हैं और चुनाव के दौरान वोट मांगने हमारे बीच आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह वरिष्ठ नेता हमारी मांगो को प्रशासन के सामने रखे तो प्रशासन अवश्य हमारी मांगो पर ध्यान देंगे। लेकिन हमारी मांगो को उनके तक पंहुचाने के लिए ही कोई तैयार नही होता हैं। इस लिए हमारी प्रशासन से मांग हैं कि इस विषय को गंभीरता से ले। 


मांग करने पर प्रशासन ने की हर मदद
पाण्डेय ने बताया कि सैक्टर-42 झील पर छठ् पूजा के दौरान सजावट व अन्य कार्य के लिए प्रशासन हमेशा तैयार रहता हैं। उन्होंने कहा कि जब बिहार तथा उत्तर प्रदेश की संस्थाओ की तरफ से झील की मांग की जा रही तो प्रशासन ने ही सैक्टर-42 झील बनाकर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान शहर की सांसद किरण खेर से भी छठ् व्रत को लेकर छुट्ी की मांग की गई थी। लेकिन उस दौरान उन्होंने अश्वासन दिया था कि यह घोषणा प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने के बाद कर दी जाएगी। लेकिन 3 साल का समय बीत जाने के बाद भी छठ् पूजा के दिन अवकाश की घोषणा नही कर सका हैं। 

आज से व्रत शुरू 
अध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय ने कहा कि सोमवार को नहाए,खाए व्रत की शुरूआत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को महिलाओ तथा पुरूषो का खरंना व्रत हैं। जबकि 10 नवम्बर यानी बुधवार को डूबते हुए सूर्य को अर्ग तथा 11 नवम्बर यानी वीरवार को उगते हुए सूर्य को अर्ग दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Lalan Yadav

Recommended News

Related News