गुलदाउदी शो 14 से, 264 किस्में होंगी प्रदर्शित

Wednesday, Dec 05, 2018 - 01:45 PM (IST)

चंडीगढ़ : नगर निगम टैरेस गार्डन में 14 से 16 दिसंबर तक गुलदाउदी शो करवाने जा रहा है। इसे लेकर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस 3 दिवसीय समारोह का उद्घाटन नगर प्रशासक कर सकते हैं। इस गुलदाउदी शो में कई प्रकार के रंग-बिरंगे फूल देखने को मिलेंगे साथ ही यहां कंपीटिशन भी कराए जाएंगे।

तीन दिवसीय समारोह में 264 किस्में होंगी प्रदर्शित :
शो के दौरान किंग ऑफ दा शो, क्वीन ऑफ दा शो, प्रिंस ऑफ दा शो के अलावा बेस्ट फलावर ऑफ दा शो का चयन करने के बाद उसकी घोषणा की जाएगी। इसमें निगम की ओर से गुलदाउदी के 264 से भी अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। 

इसमें भागीदारी के लिए आज से एंट्री शुरू कर दी जाएगी। जो 13 दिसंबर तक चलेगी। इसमें सरकारी, अर्ध-सरकारी संस्थाएं नर्सरी गमले या गुलदाउदी को प्रदर्शित करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार न्यू स्पाइडर इस शो का मुख्य आकर्षण होगा। इसके अलावा रेड वाइन डेकोरेटिव पिंग, सूपर ग्लो, कीकु ब्लोकी, कोका सूजन, महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, मिस इंडीया, स्नोबाल सहित कुल 264 किस्में प्रदर्शित करने की योजना है।


 

Priyanka rana

Advertising