सी.एल.टी.ए.आयटा सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट 31 से

Friday, Jan 28, 2022 - 06:29 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): सी.एल.टी.ए.आयटा सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन सी.एल.टी.ए.मैदान-10 में आज से शुरू होंगे। शनिवार और रविवार को टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं मैन ड्रा के मुकाबले 31 जनवरी से होंगे और 4 फरवरी को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों के अंडर 18 आयु वर्ग में टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है।

 

अभी तक क्वालीफाइंग राउंड के लड़के और लड़कियों के वर्ग में 26 खिलाड़ी अपनी एंट्री दर्ज करवा चुके हैं। वहीं मैन ड्रा के लिए 32 खिलाडिय़ों ने अपनी एंट्री दर्ज करवाई है। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटका, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आसाम, तमिलनाडु, तेलंगाना से टेनिस खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


 

Lalan Yadav

Advertising