5 लाख रुपए का इनाम बता, लगाया हजारों का चूना

Friday, Feb 12, 2016 - 03:37 AM (IST)

 कुराली, (बठला): गांव कलाल माजरा निवासी एक महिला को लाखों रुपए इनाम निकलने का लालच देकर हजारों रुपए का चूना लगा दिया। इस घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया गया है। 

सरबजीत कौर निवासी कलाल माजरा के पिता पूर्व सैनिक बलदेव सिंह ने बताया कि करीब सप्ताह पहले उनकी पुत्री को उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया। उनकी पुत्री को कॉल करने वाले व्यक्ति ने पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार निकलने संबंधी मुबारकबाद दी और उसको टैक्स के रूप में कुछ राशि उसके खाते में जमा करवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने फोन करने वाले की बातों में आकर आठ हजार रुपए खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद अपने खाते में 62 हजार रुपए और जमा करवा लिए। उन्होंने इस ठगी के बारे पता लगने पर बैंक के मैनेजर से संपर्क किया तो मैनेजर ने बताया कि उनकी राशि लुधियाना के ओ.बी.सी. ब्रांच के एक खाते में ट्रांसफर की गई है। जब उन्होंने लुधियाना की संबंधित ब्रांच से संपर्क किया तो वहां से उनको उस व्यक्ति संबंधी जानकारी मिली, जिसके खाते में राशि तबदील की गई थी। जब उन्होंने खाता धारक से संपर्क किया तो उसने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए बात करने से ही इंकार कर दिया।

Advertising