GMCH में भी टेली मैडीसिन सर्विस शुरू

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 01:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : पी.जी. आई. के बाद जी.एम.सी.एच.-32 में भी ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों के लिए टेली मैडीसिन सर्विस शुरू होने जा रही है। डायरैक्टर डॉ. बी.एस. चवन ने कहा कि पिछले काफी वक्‍त सें हॉस्पिटल में कुछ डिपार्टमैंट में यह सर्विस चल रही है, लेकिन मौजूदा हालत को देखते हुए उन्होंने डिपार्टमैंट्स को बढ़ा दिया है। सभी मेजर डिपार्टमैंट को इसमें शामिल किया गया है। फिलहाल ओ.पी.डी. सर्विस शुरू नहीं होगी। मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सर्विस को ओर बढ़ा दिया गया है।

डॉक्टरों को करवाई सी.डी.ए सी. से ट्रेनिंग :
जी.एम.सी.एच.-32 में डॉक्टरों को टेली मैडीसिन के लिए बकायदा ट्रेनिंग दिलवाई गई है। डॉ. चवन ने बताया कि सारे स्टाफ को मोहाली के सैंटर फॉर डिवैल्पमैंट कम्प्यूटिंग (सी.डी.ए,सी.) से एडवांस ट्रेनिंग दी गई है। सुबह 10 बजे के बाद मरीज टेली मैडीसिन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। डॉ. चवन के मुताबिक जी.एम.सी.एच., पी.जी.आई., जी.एम.एस.एच.-16 को लेकर अगले कुछ दिनों में यू.टी. एडमिनिस्ट्रेशन भी फैसला लेगी।   

मरीज यहां कर सकते हैं संपर्क :
जनरल मैडीसिन                         2501000, 9517771740
जनरल सर्जरी                            2501001, 9517771741
पीडियाट्रिक एंड न्यूनटोलॉजी        2501002, 9517771742
ओर्थोपैडिक                               2501003, 9517771743
गायनी                                     2501004, 9517771744
साइकैट्रिक                                2501005, 9517771745
ई.एन.टी.                                  2501006, 9517771746
आई डिपार्टमैंट                           2501007, 9517771747
स्किन                                      2501008, 9517771748
कार्डियोलॉजी                             2501009, 9517771750
रेडियोथैरेपी                               2501666, 9517771752
पल्मनरी मैडीसिन                      2501777, 9517771753

3 डिपार्टमैंट और करेंगे शामिल :
तीन और डिपार्टमैंट जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। इनमें यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी व सी.टी.वी.सी. (कार्डियोथोरैसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी) को भी शामिल किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News