किशोर ने पेड़ से फंदा लगा की खुदकुशी, पुलिस ने कहा- नशे का आदी था

Tuesday, Sep 10, 2019 - 11:40 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : डड्डूमाजरा में 14 वर्षीय किशोर ने सोमवार सुबह पेड़ से नाइलोन की रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. ने मौके पर पहुंचकर किशोर को फंदे से उतारा और जी.एम.एस.एच.-16 ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। 

 

मृतक की पहचान डड्डूमाजरा निवासी 14 वर्षीय योगेश के रुप में हुई। पुलिस ने बताया कि योगेश डड्डूमाजरा में परिवार के साथ रहता था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह नशे का आदी था। इससे पहले भी दो से तीन बार सुसाइड की कोशिश कर चुका था।

pooja verma

Advertising