सांप के काटने से किशोर की मौत

Monday, Aug 02, 2021 - 12:29 AM (IST)

बद्दी, (ठाकुर): तहसील बद्दी के अंतर्गत पहाड़ी इलाके की पंचायत बवासनी के गांव बनेहड़ा में 15 वर्षीय किशोर की सांप के काटने से मौत हो गई। पंचायत प्रधान मनविंद्र कौर ने बताया कि बनेहड़ा गांव के तारा चंद का लड़का दुनी चंद 29 जुलाई को रात को अपने घर में सोया था। 

 


इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। पहले उसने सोचा कि मच्छर ने काटा होगा लेकिन जब थोड़ी देर बाद उसे सांस लेने में तकलीफ  हुई तो उठ कर देखा तो सांप दिखाई दिया। उसके बाद रात को उसको नालागढ़ अस्पताल ले गए लेकिन हालत ज्यादा बिगडऩे पर उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शनिवार रात 11 बजे उसकी मृत्यु हो गई। प्रधान ने बताया कि यह लड़का गोयला पन्नर स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था व 3 बहनों का इकलौता भाई था। नायब तहसीलदार बद्दी बलराज नेगी ने बताया कि लड़के के माता-पिता मृत्यु के कारण का प्रमाण पत्र संबंधित पटवारी के माध्यम से देंगे तो प्रशासन की ओर से राहत राशि मिलेगी।

AJIT DHANKHAR

Advertising