7वीं हॉकी इंडिया नैशनल चैम्पियनशिप के लिए टीम का चयन आज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2017 - 12:21 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : 7वीं हॉकी इंडिया नैशनल चैम्पियनशिप के लिए शहर की जूनियर वूमैन टीम का चयन 5 अप्रैल को हॉकी स्टेडियम सैक्टर-42 में दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी हॉकी चंडीगढ़ एसोसिएशन के जनरल सचिव अनिल वोहरा ने दी। इसके साथ ही सीनियर वूमैन टीम का चयन 6 अप्रैल, सब-जूनियर लड़कों टीम का 7 अप्रैल व जुनियर लड़कों टीम का चयन 8 अप्रैल को सैक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में 2.30 बजे किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में चयनित खिलाड़ी 15 अप्रैल से 10 मई तक होने वाली नैशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News