टीम इंडिया में चयनित हुई शहर की पहली क्रिकेट खिलाड़ी

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 01:02 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : यू.टी.सी.ए.को बी.सी.सी.आई. से मान्यता मिलने के बाद शहर की क्रिकेटर अमनजोत कौर का चयन इडिया अंडर-23 क्रिकेट टीम में किया गया है। अमनजोत कौर ने इन दिनों चंडीगढ़ वूमैन क्रिकेट टीम की कप्तान भी हैं। उन्होंने हाल ही में खेली गई वूमैन क्रिकेट ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। टीम में चुने जाने पर यू.टी.सी.ए.के अध्यक्ष संजय टंडन ने बी.सी.सी.आई.का धन्यावाद किया। 

जानकारी के अनुसार अमनजोत कौर ने इंडिया टीम में ऑलराऊंडर की भूमिका निभाएगी। इससे पहले भी अमनजोत कौर इंडिया की चौथी खिलाड़ी हैं जिन्होंने वूमैन टी-20 मुकाबलों में सबसे अधिक रन बनाए हैं। अमनजोत कौर पहले पंजाब की ओर से खेलती थी, लेकिन यू.टी.सी.ए.को मान्यता मिलने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ की तरफ से खेलना शुरू कर दिया। उनके नाम 2 शतक,11 अर्धशतक तथा 23 विकेट हैं। अमनजोत कौर का 2018-19 में इंडिया चैलेंजर ट्राफी में चयन हो चुका है।

जी.एम.एस.एस.एस.-26 में सीखे क्रिकेट के गुर :
अमनजोत कौर ने किसी अकादमी व सैंटर में अभ्यास नहीं किया। बल्कि जी.एम.एस.एस.एस.-26 के एल.आई.सी. क्रिकेट मैदान में ही क्रिकेट के गुर सीखे। उनके एल.आई.सी. ग्राऊंड के संयोजक दीपक कुमार ने बताया कि अमनजोत कौर ने क्रिकेट की शुरूआत इसी मैदान से की। उन्होंने कहा कि उनकी लगन व मेहनत से लगता था कि एक दिन यह भारतीय टीम में जगह बनाने में जरूर सफल होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News