‘मॉडल संस्कृति स्कूलों में नियुक्त होंगे अंग्रेजी बोलने में निपुण पी.जी.टी.’

Friday, Feb 12, 2021 - 08:19 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा सरकार ने ‘गवर्नमैंट मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूलों’ में अंग्रेजी बोलने में निपुण सरकारी पी.जी.टी. को नियुक्त करने का निर्णय लिया है, इन अध्यापकों को डैपुटेशन पर लिया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन पी.जी.टी. अध्यापकों से 25 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं जो ‘गवर्नमैंट मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूलों’ में नियुक्त होना चाहते हैं।

 

इन स्कूलों में सी.बी.एस.ई. का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा तथा ङ्क्षहदी, संस्कृत व पंजाबी आदि भाषायी विषयों को छोड़कर अन्य विषय अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेवात कैडर के अध्यापक केवल मेवात जिला के मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं।
 

Vikash thakur

Advertising