शिक्षकों को क्यों रास नहीं आया सी.जी.पी.ए. सिस्टम...
punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2015 - 10:46 AM (IST)
चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला): स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को सी.जी.पी.ए. सिस्टम रास नहीं आ रहा है। शिक्षकों की माने तो जब से सी.जी.पी.ए. सिस्टम शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक हर साल 11वीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स की परफॉर्मैंस साल दर साल खराब ही होती जा रही है। शहर के सभी सरकारी स्कूलों में हाल ही में परीक्षाएं होकर हटी हैं। गौरतलब है कि 11वीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स में अधिकतर स्टूडैंट्स वे है जिन स्टूडैंट्स का एडमिशन परसैंटेज के आधार पर हुआ है वह आई.सी.एस.ई. बोर्ड, हरियाणा बोर्ड, हिमाचल बोर्ड व पंजाब बोर्ड से 10वीं करके यहां पहुंचे हंै। स्कूलों में हो रहे एग्जाम को चैक करने वाले शिक्षकों का कहना है कि इन एग्जाम में सी.जी.पी.ए. के आधार पर एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स की तुलना में परसैंटेज के आधार पर एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स का रिजल्ट कहीं बेहतर है।
स्कूलों में रिजलट पर दिखा सी.जी.पी.ए. का असर
सी.जी.पी.ए. के आधार पर रिजल्ट : स्कूलों में सी.जी.पी.ए. के आधार पर एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स परसैंटेज के आधार पर एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स की तुलना में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। अब जी.एम.एस.एस.एस.-46 का ही रिजल्ट ले लो उस स्कूल में साइंस में स्ट्रीम के स्टूडैंट्स की संख्या कुल 65 है जिनमें से 40 स्टूडैंट्स का एडमिशन सी.जी.पी.ए. के आधार पर हुआ है और बाकियों का परसैंटेज के आधार पर। सी.जी.पी.ए. के आधार पर एडमिशन लेने वाले उन 40 स्टूडैंट्स में से केवल 30 बच्चे ही पास हो पाए है, जी.एम.एस.एस.एस.- 37 में सी.जी.पी.ए. के जरिए एडमिशन लेने वाले साइंस स्ट्रीम के स्टूडैंट्स की संख्या 165 के करीब है, जिनमें से सी.जी.पी.ए. के जरीए एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स कीर तुलना में परसैंटेज के जरिए एडमिशन प्राप्त करने वाले 35 स्टूडैंट्स का रिजल्ट बाकी स्टूडैंट्स की तुलना में शत प्रतिशत रहा है जबकि जी.एम.एस.एस.एस.-37 में कुल साइंस स्ट्रीम के 250 के करीब स्टूडैंट्स है जिनमें से 20 बच्चों को छोड़कर सभी का एडमिशन सी.जी.पी.ए. के आधार पर हुआ है, बाकी के बचे 230 स्टूडैंट्स में से केवल 65 स्टूडैंट्स ही परीक्षा में उतीर्ण हो पाए हैं।
वहीं जी.एम.एस.एस.एस.-45 में एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स में सी.जी.पी.ए. के जरिए एडमिशन लेने वाले कुल 50 स्टूडैंट्स की तुलना में परसैंटेज के जरिए एडमिशन लेने वाले 35 स्टूडैंट्स का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है जबकि सी.जी.पी.ए. वाले स्टूडैंट्स में आधे से ज्यादा स्टूडैंट्स फेल हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए