अध्यापिका पुनीत मदान राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

Wednesday, Mar 11, 2020 - 12:46 PM (IST)

चंडीगढ़(आकृति) : गवर्नमैंट मॉडल हाई स्कूल सैक्टर-41 की होम साईंस की अध्यापिका पुनीत मदान को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुनीत मदान को यह अवार्ड अरविंदो सोसाइटी न दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया। 

इस संबंध में अध्यापिका पुनीत मदान ने बताया कि दिल्ली में आयोजित जीरो इंवैस्टमैंट इंनोवेटिव एजुकेशनल इनिशियेटिवस (जेडआईआईईआई) के तहत उन्हें यह अवार्ड भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने प्रदान किया। 

उन्होंने बताया कि उन्हें जीरो-इन्वैस्टमैंट आइडिया के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रति उनके निरंतर और उत्कृष्ट कार्यों के चलते के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि जेडआईआईईआई की ओर से कुछ प्रश्न किए गए थे। जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया था कि किस प्रकार शून्य निवेश कर विद्यार्थियों को पढ़ाया जा सकता है। उनकी ओर से  दिए गए जवाबों को सराहा गया।

Priyanka rana

Advertising