शहर में कमर्शियल वाहनों पर लगेगा टैक्स
punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2016 - 01:40 AM (IST)

चंडीगढ़, (विजय) : शहर में हजारों की संख्या में दाखिल होने वाले व्हीकल्स से यहां लगातार पॉल्यूशन बढ़ रहा है। इस कारण अब चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में एंटर करने वाले कमर्शियल व्हीकल्स पर एंट्री टैक्स लगाने का फैसला लिया है। यह निर्णय वीरवार को हुई स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एस.टी.ए.) की मीटिंग में लिया गया। एंट्री टैक्स लगने से न सिर्फ रैवेन्यू में इजाफा होगा बल्कि शहर की सड़कों में बढ़ रहे ट्रैफिक से भी कुछ हद तक निजात मिल सकेगी। प्रशासन की योजना है कि इस साल के अंत तक टैक्स लगा दिया जाए। मीटिंग में ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी के.के. जिंदल और सांसद किरण खेर ने सुझाव दिए।
मीटिंग में कहा गया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य शहरों से आने वाले कमर्शियल व्हीकल्स पर यह टैक्स लगेगा। हालांकि ऑटो रिक्शा को इस टैक्स के दायरे से बाहर रखा जाएगा। इससे पहले नगर निगम द्वारा भी इस साल फरवरी में एफ. एंड सी.सी. की मीटिंग में इस टैक्स पर चर्चा की गई थी। चर्चा दिल्ली की तर्ज पर लगाए गए टैक्स के आधार पर हुई थी। इस काम के लिए पहले प्रशासन द्वारा दिल्ली के पैटर्न की स्टडी की जाएगी।
इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में डीजल ऑटो रिक्शा की एंट्री पर बैन लगाने का फैसला लिया था जो जनवरी 2017 से लागू होगा। जिंदल ने बताया कि यू.टी. के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनोर से अप्रूवल के बाद एंट्री टैक्स को लागू कर दिया जाएगा। यह भी बाद में फैसला लिया जाएगा कि व्हीकल्स पर कितना टैक्स लगाना है।
स्कूटर इंजन से चलने वाली रेहड़ी पर सख्ती
किरण खेर ने अधिकारियों को बताया कि कैसे स्कूटर इंजन फिट कर शहर में रेहडिय़ां चल रही हैं। इस कारण सड़कों में चलने वाले अन्य वाहनों को खतरा हो रहा है। अधिकांश बिना रजिस्ट्रेशन के हैं। इनमें से कुछ रेहडिय़ों का प्रयोग चेन स्नैचिंग के लिए भी हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इन रेहडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
ट्रैंड को ही मिलेंगे सैंटर
शहर में विभिनन जगह खुले हुए पॉल्यूशन चैक सैंटर्स अब ट्रैंड और तकनीकी रूप से क्वालीफाइड लोगों को ही अलॉट किए जाएंगे। खेर ने डिपार्टमैंट को निर्देश दिए कि नियमित अंतराल पर पॉल्यूशन चैकिंग सैंटर की जांच की जाए ताकि यह जानकारी मिलती रहे कि वहां से कोई फेक सर्टीफिकेट न जारी किए जाएं। खस्ताहाल साइकिल टै्रक का मामला भी मीटिंग में उठाया गया। खेर ने नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर को निर्देश दिए कि शहर के सभी खस्ताहाल साइकिल टै्रक सही किए जाएं। साथ ही यह भी प्लान तैयार किया जाए कि भविष्य में इन साइकिल ट्रैक को कैसे मैंटेन किया जा सके।