शहर की महिला क्रिकेटर तानिया भाटिया का चयन वल्र्ड कप क्रिकेट टीम में

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 06:13 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन ): शहर की महिला क्रिकेटर तानिया भाटिया का चयन महिला विश्व कप के लिए  इंडिया टीम में किया गया। महिला विश्व कप की शुरुआत 6 मार्च से हो रही है। भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी-20 व 5 वनडे  के लिए भी तानिया भाटिया को टीम में शामिल किया गया हैं। यह सीरीज 9 फरवरी से शुरू होगी। विश्व कप के लिए टीम में चुने जाने को लेकर तानिया भाटिया काफी खुश हैं।

 

तानिया भाटिया भारतीय महिला टीम में विकेट कीपर व बल्लेबाज की भूमिका निभाएगी। तानिया को अपने पहले वनडे वल्र्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा। तानिया भाटिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2018 में वूमैंस टी-20 विश्वकप से डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ किया था। तानिया भाटिया तब से लेकर अभी तक भारतीय महिला टीम के साथ जुड़ी हुई है। तानिया भाटिया के भारतीय टीम में चुने जाने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल हैं। इस संबध में बातचीत करते हुए तानिया भाटिया ने बताया कि वीरवार को बैंगलोर कैंप में शामिल होने के लिए रवाना हुई हैं। इसके साथ ही उनकी माता सपना भाटिया ने बताया कि तानिया दोपहर 2 बजे के करीब बैंगलोर के लिए रवाना हुई हैं। 


वूमैंस वल्र्ड कप टीम में चुने जाने पर परिवार ने काटा केक......
महिला वल्र्ड कप तानिया भाटिया का पहली बार चयन किया गया हैं। वल्र्ड कप टीम में चुने जाने पर तानिया भाटिया ने परिवार के साथ केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान तानिया भाटिया के परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे। तानिया ने बताया कि इससे पहले वह टी-20 वल्र्ड कप खेल चुके हैं लेकिन वनडे वल्र्ड कप में पहली बार मौका मिला हैं। उन्होंने कहा कि बेहतरीन प्रदर्शन करने पर फोकस रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Lalan Yadav

Related News