भाजपा की जीत पर कार्यकर्त्ताओं के साथ थिरके टंडन

Tuesday, Dec 19, 2017 - 01:20 AM (IST)

चंडीगढ़, (राय): भारतीय जनता पार्टी की गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर सोमवार को चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में भी धूमधाम के साथ जश्न मनाया और पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के साथ ढोल की थाप पर खूब नाच किया। भाजपा चंडीगढ़ के मीडिया विभाग के संयोजक रविंद्र पठानिया ने कहा कि दोनों राज्यों के चुनावों के परिणाम में भाजपा के पक्ष में आने शुरू हुए वैसे ही पार्टी कार्यकत्र्ता प्रदेश कार्यालय में इकठ्ठा होना शुरू हो गए।

प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के साथ पार्टी के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, मेयर आशा जायसवाल, उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा, राम लाल, रामबीर भट्टी, महामंत्री प्रेम कौशिक एवं इंदरजीत काला, कोषाध्यक्ष राज किशोर, प्रवक्ता एवं पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, प्रवक्ता धीरेंद्र तायल व नवीन कोछड़, जिला अध्यक्ष जीतेंद्र मल्होत्रा, रवि कान्त शर्मा, देवी सिंह, जिलाध्यक्ष एवं पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और जिलाध्यक्ष हुकम चंद, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका बंसल, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलविंद्र शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अमजद खान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कृषण कुमार अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सरदारी लाल, पार्षद राज बाला मलिक, फार्मिला, राजेश कालिया, सतीश कैंथ, राजेश कुमार बिट्टू, कंवर राणा, विनोद अग्रवाल, भारत, देवेश मोदगिल, हीरा नेगी, सुनीता धवन और पप्पू शुक्ला सहित पार्टी के कई गणमान्य कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर सभी कार्यकर्त्ताओं ने एक-दूसरे का लड्डू के साथ मुंह मीठा करवाया।

प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तो वहां की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं दूसरी ओर गुजरात में वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के कार्यों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व को देखा परखा और कांग्रेस पार्टी के खोखले वायदों को सिरे से खारिज किया। इस बार गुजरात के चुनाव में स्थानीय लोगों ने भाजपा को लगातार चौथी बार राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के चुनाव के परिणामों से ऐसा प्रतीत होता है कि जनता का रुख साफ है कि देश की सेवा और देश के विकास में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सार्थक कदम उठा रही है।

 

Advertising

Related News

भाजपा का मेगा नॉमिनेशन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 21 भाजपा नेता कल करेंगे नामांकन

भाजपा के 10 सालों में पंचकूला बेहाल, जनता अब 5 अक्टूबर को देगी भाजपा को जवाब: चंद्र मोहन

भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए जनता तैयार: दुष्यंत चौटाला

जीत के लिए मैदान में उतरे बीजेपी के दिग्गज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में करेंगे तीन रैलियां : मोहनलाल बड़ोली*

Haryana Election: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट... 3 प्रत्याशियों का ऐलान, राम बिलास शर्मा का कटा टिकट

भिवानीः भाजपा प्रत्याशी कपूर वाल्मीकि के नोमिनेशन पर पहुंची किरण चौधरी, कांग्रेस को बताया हुड्डा पिता-पुत्र की पार्टी

हरियाणा चुनाव के पहले ‘आप’ को बड़ा झटका, AAP के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस और भाजपा के घोषणापत्र को लेकर दुष्यंत चौटाला का तंज, बोले- ये केवल चुनावी छलावा, पब्लिक सब समझती है

हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार पूर्ण कर रही : नायब सैनी

Haryana Election: कांग्रेस कल जारी करेगी ''गारंटी पत्र'', भाजपा की भी तैयारी पूरी...शाह रोहतक से जारी करेंगे "संकल्प पत्र"