विदेशी महिला से छेड़छाड़ मामला : दोषी को 1 वर्ष कैद

Saturday, Jan 21, 2017 - 12:03 AM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): विदेशी युवती को सुनसान जगह ले जाकर उससे छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी नन्नू को जिला अदालत ने 1 साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ अदालत ने दोषी पर 1 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सैक्टर-49 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया था। मामला पिछले साल 12 अगस्त की रात का है।

 इजिप्ट की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने घटना वाली शाम को एलांते मॉल से सैक्टर-43 स्थित अपने पी.जी. के लिए ऑटो लिया था। जब वह सैक्टर-45/44/49/50 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो ऑटो ड्राइवर ने सुनसान जगह की ओर ऑटो मोड़ लिया। वहां उसने ऑटो रोककर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। ऑटो चालक की हरकतें देखकर युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास ही खड़े दो युवक उसकी मदद के लिए दौड़े। यह देख नन्नू मौके पर ऑटो छोड़कर फरार हो गया था।

Advertising