CAA लागू होने से देश में बढ़ रही है नफरत : स्वरा

Monday, Feb 17, 2020 - 10:24 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के ‘इंडिया माई वैलेंटाइन-डे के बैनर तले रविवार को लॉ ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर, कवित्री साबिका अब्बास नकवी, गायक शुभम पाल, कौशिक राज, विपाशा मल्होत्रा, नवीन चौरे ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें जनता ने जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को वैलेनटाइन-डे के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इस कार्यक्रम के लिए फरवरी के 14 से 17 तक के तीन दिनों को चुना। ताकि नफरत की राजनीति को मिटाक र प्यार का संदेश दिया जा सके। शहरों में ऐसे ही कार्यक्रम हुए हैं। सी.ए.ए. कानून के लागू होने के बाद देश में नफरत लगातार बढ़ती जा रही है। 

कलाकारों की भाषा कला है, इसलिए ये संदेश कला के माध्यम से दिया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में स्वरा ने कहा कि देश को आज बांटा जा रहा है। देश में लोगों को जिस तरह से देशद्रोही कहा जा रहा है उससे लगता है कि एक दिन पूरा देश ही द्रोही करार दे दिया जाएगा। सी.ए.ए. के खिलाफ उठे आंदोलन ने देश प्रेम की आजादी आंदोलन वाली परिभाषा को फिर से जिंदा कर दिया है। लोग संविधान, लोकतंत्र एवं देश को हासिल करने के लिए संघर्ष में उतरे हुए हैं। इसलिए सरकार को सी.ए.ए. को रोल बैक लेना चाहिए। कलाकारों ने भी कला का प्रदर्शन किया। एमी सिंह, पुनित वर्मा, सौम्य, शरद, नंद किशोर, दीपथा, सिमरजीत सेखा, सोल डाइट मौजूद रहे। कार्यक्रम के कोर्डिनेटर कंवलजीत सिंह ने कहा कि कला की आवाज को इसी तरह से दबाया नहीं जा सकता है।

Priyanka rana

Advertising