बिना सैंपल दिए अस्पताल से जाने वाला कांस्टेबल निलंबित

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2020 - 11:54 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : बुखार और खांसी होने पर बिना सैंपल दिए नारनौल जिला हॉस्पिटल से भागने वाले चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल को डी.जी.पी. ने सस्पैंड कर दिया। यह जानकारी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि डी.जी.पी. संजय बेनीवाल द्वारा लिए गए फैसले से पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक खुश हुए हैं। 

चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल छुट्टी होने के बाद लिफ्ट लेकर नारनौल के पास बसिरपुर गांव में पहुंच गया था। उसे सर्दी-खांसी और जुकाम की शिकायत थी। गांव वालों ने उसे चैकअप करवाने को कहा था। हॉस्पिटल की एम्बुलैंस से उसे यू.एस.डब्ल्यू. नारनौल के जिला अस्पताल ले जाया गया था। 

कांस्टेबल बिना सैंपल दिए हॉस्पिटल से अपने गांव चला गया। हॉस्पिटल स्टाफ ने उसके गायब होने की सूचना डाक्टरों को दी। डाक्टर और प्रशासन की टीम कांस्टेबल को गांव से पकड़कर लाई और सैंपल लेने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News