राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित नेता को खोया : बदनौर

Thursday, Aug 08, 2019 - 09:56 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासक ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुषमा स्वराज की मृत्यु से राष्ट्र ने एक शानदार बेटी और एक प्रतिष्ठित नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से उत्पन्न शून्य को भरना मुश्किल है। 

राष्ट्र के विदेश मंत्री के रूप में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय और अविस्मरणीय रहा। लोगों के कल्याण के लिए उनका प्रतिबद्ध लोकतांत्रिक रवैया और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। चंडीगढ़ के साथ उनका रिश्ता और भी अधिक मजबूत था। क्योंकि उन्होंने पी.यू. में अध्ययन किया था। प्रशासक ने दिवंगत नेता के सम्मान के रूप में प्रशासन के तहत सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय बोर्ड और निगमों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।


 

Priyanka rana

Advertising