परिवहन मंत्री ने बरनाला बस स्टैंड और पी.आर.टी.सी. वर्कशॉप का किया औचक निरीक्षण
Saturday, Oct 23, 2021 - 06:41 PM (IST)
चंडीगढ़, (रमनजीत): पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंद्र सिंह राजा वङ्क्षडग़ ने आज बरनाला बस स्टैंड और पी.आर.टी.सी. वर्कशॉप की अचानक चैकिंग की।
इस दौरान उन्होंने सवारियों के साथ बातचीत की, वहीं सफाई प्रबंधों का जायजा लिया और मुलाजिमों की मुश्किलें भी सुनीं। राजा वङ्क्षडग़ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बरनाला बस अड्डे की साफ-सफाई के पुख्ता प्रबंधों और अधिक बेहतरी के लिए हिदायत की।
परिवहन मंत्री ने बताया कि कुल 2.5 करोड़ रुपए से बरनाला के बस अड्डे को नया रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा 1.5 करोड़ रुपए और नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा 1 करोड़ रुपए खर्च कर बस अड्डे के नवीनीकरण का कार्य संपन्न किया जाएगा। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा के हवाले से उन्होंने बताया कि बस अड्डे के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपए के टैंडर लगाए गए हैं और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री अमरिंद्र सिंह राजा वङ्क्षडग़ ने बस अड्डे पर बैठीं बुजुर्ग महिलाओं से बातचीत करके उनको सफर दौरान आतीं समस्याओं संबंधी भी जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कुमार सौरभ राज, एस.एस.पी. अलका मीना, एस.डी.एम. वरजीत वालिया, चेयरमैन इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट मक्खन शर्मा, आर.टी.ए. करणबीर सिंह छीना, जी.एम. पी.आर.टी.सी. एम.पी. सिंह भी मौजूद थे।