सुरिंदर सिंह बने सी.टी.यू. यूनियन के प्रधान

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 08:23 AM (IST)

चंडीगढ़ (विजय) : चंडीगढ़ गवर्नमैंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) का वार्षिक चुनाव जीत लिया। इस चुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई थी जबकि बुधवार को इसके नतीजे घोषित किए गए। इंडस्ट्रीयल एरिया डिपो नंबर-1 में संपन्न हुए इस चुनाव में चंडीगढ़ गवर्नमैंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से प्रधान पद पर सुरिंदर सिंह, उप-प्रधान पद पर आजाद सिंह, महासचिव के पद पर रणधीर सिंह और वित्त सचिव पद के चरणजीत सिंह ढींडसा ने जीत हासिल की। सी.टी.यू. वर्कर्स यूनियन के चुनाव चिन्ह रेल इंजन से लडऩे वाले प्रधान पद के  भूपिंदर सिंह को 234 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस पैनल में उप-प्रधान अतर सिंह, महासचिव सतिंदर सिंह, वित्त सचिव जोगिंदर सिंह ने चुनाव लड़े थे। इन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के दौरान कुल 1905 वोटर्स में से 1830 लोगों ने वोट डाले। वोटिंग करवाने के लिए नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी  कृष्ण लाल मलिक की देखरेख चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News