ट्राईसिटी में दलाल करते थे लड़कियां सप्लाई, इस तरीके से होती थी डील

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 08:25 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): देह व्यापार मामले में पकड़े गए दलाल सुलक्षण सिंह और गुरदर्शन सिंह ट्राईसिटी में युवतियों को सप्लाई करते थे। दोनों रात होते ही देह व्यापार करने वाली युवतियों को कार में बैठाकर खुद सप्लाई करके आते थे। यह खुलासा दलालों ने पुलिस पूछताछ में किया।

उन्होंने बताया कि लड़कियां मंगाने के लिए ग्राहक ज्यादातर व्हाट्सअप का इस्तेमाल करते थे। व्हाट्सअप के जरिए ही वे लड़कियों की फोटो ग्राहक तक भेजते थे।

लड़की पसंद आने के बाद व्हाट्सअप पर सौदा तय होने के बाद खुद ही लड़कियों को ग्राहक के पास छोड़कर आते थे। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों दलालों को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सैक्टर-36 थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि रविवार रात सैक्टर-43 बस स्टैंड पर दो दलाल ओर तीन युवतियां देह व्यापार के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

पुलिस ने फर्जी ग्राहक दलाल सुलक्षण ओर गुरदर्शन के पास भेजा। दलाल ने एक युवती के 10 हजार रुपए। फर्जी ग्राहक ने दस हजार रुपए दलाल को दिए तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News