GMCH में अगले सैशन से शुरू होगा हार्ट का सुपर स्पैशेलाइज्ड कोर्स

Wednesday, Jul 04, 2018 - 08:57 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : जी. एम.सी.एच.-32 जल्द ही कॉर्डियोलॉजी में स्पैशलाइज्ड कोर्स (डी.एम.) की शुरूआत करने जा रहा है। उम्मीद है कि अगले सैशन से कोर्स शुरू हो जाएगा। संस्थान के डायरैक्टर प्रो. चवन के मुताबिक कोर्स इसी सैशन में शुरू करना था पर एम.सी.आई. गाइडलाइंस पूरा करने के चलते इसमें देरी हो रही है। 

अब तक शहर में मौजूद मैडीकल संस्थानों में पी.जी.आई. ही डी.एम. कॉर्डियोलॉजी की सुविधा दे रहा है। वहीं जी.एम.सी.एच.-32 में कोर्स शुरू होने से शहर के स्टूडैंट्स को काफी लाभ होगा। एम.सी.आई. (मैडीकल काउंसिल ऑफ इंडिया) के नियमों के मुताबिक कोर्स शुरू करने के लिए संस्थान के कॉर्डियो विभाग के पास 20 बैड का विभाग होना जरूरी है जिसके निमार्ण पर इन दिनों कार्य चल रहा है।  

कार्डियोलाजी में अलग से पोस्ट क्रिएट :
डी.एम. कोर्स के लिए अलग से कॉर्डियो विभाग में फैकल्टी कंप्लीट हो चुक है। गवर्नमैंट ऑफ इंडिया से कॉर्डियोलॉजी के लिए अलग से 29 पोस्ट क्रिएट हो गई हैं, जिसमें नर्सिंग स्टाफ से लेकर सीनियर रैजीडैंट्स व दूसरा स्टाफ शामिल है। 

प्रंबधकों के मुताबिक एक्यूपमैंट्स भी खरीद लिए हैं, बस इंफ्रास्ट्रक्चर का काम बाकि है। जहां तक डी.एम. कोर्स में सीट्स का सवाल है तो वह अभी तय नहीं है कि कितनी सीट्स जी.एम.सी.एच.-32 के एम.सी.आई. द्वारा दी जाएंगी। डायरैक्टर के मुताबिक सीट्स को लेकर कुछ गाइडलाइंस है फैकल्टी के मुताबिक ही संस्थान को सीट्स दी जाएगी। 

अगले सैशन में एम. बी. बी. एस. की 150 सीट्स :
जी.एम.सी.एच.-32 में एजुकेशन को लेकर पिछले काफी वक्त से नए कोर्स शुरू किए गए हैं, जिसमें पी.जी. कोर्स में सीट्स भी बढ़ाई गई है। संस्थान डी.एम. कोर्स को लेकर पिछले साल से काम कर रहा है। वहीं एम.बी.बी.एस. की 100 पर्मानैंट सीट्स के बाद संस्थान 50 सीट्स को लेकर भी काम कर रहा है। अगले सैशन में इन सीट्स को अप्रूवल मिल सकती है। 

Punjab Kesari

Advertising