विजय देव द्वारा तय किया कार फ्री डे रॉय ने टाला
punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2016 - 09:45 AM (IST)

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में रविवार को कार फ्री डे मनाया जाना था। यह दिन एक्स एडवाइजर विजय देव ने निर्धारित किया था। लेकिन अब रविवार को कार फ्री डे नहीं होगा। प्रशासन ने तीसरी बाद कार फ्री डे के फैसले को टाला है। पूर्व एडवाइजर वीके देव के फैसले को नए एडवाइजर परिमल राय ने बदल दिया है। अब यह कब होगा, प्रशासन ने इसकी सूचना नहीं दी है।
प्रशासन में एडवाइजर समेत 5 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर के कारण कार फ्री डे की तैयारियां नहीं हो सकी। प्रशासन ने 20 मार्च को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक कार फ्री डे रखने का फैसला लिया था। 28 फरवरी और 13 मार्च को भी कार फ्री डे अनाउंस हुआ था और तब भी इसे टाल दिया गया था।