गर्मी का डबल अटैक : 43 डिग्री पहुंचा पारा, दिनभर लू के थपेड़ों ने झकझोरा

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 08:17 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : मंगलवार को गर्मी और लू ने सिटीब्यूटी को तपाकर रख दिया। जहां सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को पारा दो डिग्री सैल्सियस उछाल के साथ 43 डिग्री सैल्सियस तक जा पहुंचा। यह सामान्य से करीब पांच डिग्री सैल्सियस अधिक था। 

PunjabKesari

पिछले वर्ष 22 मई तक अधिकतम तापमान 42.5  डिग्री सैल्सियस था। मौसम की इस मार से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए थे।  मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक तापमान इसी प्रकार बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मई अभी और तपाएगी। 25 मई को तापमान 43 डिग्री सैल्सियस पार करने की उम्मीद जताई जा रही है। 

और बढ़ेगी गर्मी :
मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 27.2 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी और बढ़ेगी। 

PunjabKesari

पिछले 5 वर्षों में 22 मई तक पारे का हाल
वर्ष      -    तापमान
2017  -    42.5
2016  -    43.1
2015  -    43.4
2014  -     41.5
2015  -     43.8


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News