गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Monday, Apr 17, 2017 - 08:17 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : सूर्य देव ने अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहा। लोगों को सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। गर्मी के चलते लोग डायरिया का शिकार हो रहे हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी ओर बढ़ेगी। 

Advertising