सुखपाल खैहरा का ‘आप’ वर्करों ने फूंका पुतला

Thursday, Apr 18, 2019 - 11:19 AM (IST)

कुराली(बठला) : आम आदमी पार्टी के दफ्तर के आगे सुखपाल सिंह खहरा का पुतला आप पार्टी के एस.सी. विंग के जिला प्रधान मनदीप सिंह के नेतृत्व में फूंका गया। इस मौके बातचीत करते हुए मनदीप सिंह ने बताया कि बीते दिनों एक टी.वी. चैनल पर डिबेट करते हुए आप पार्टी से कुछ देर पहले अलग हुए सुखपाल सिंह खहरा ने विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा को अपमानजनक शब्द बोले। 

जिसका समूह पार्टी की तरफ से विरोध किया गया। इसी कारण गुस्से में आए वर्करों ने आज सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला फूंका और सुखपाल सिंह खहरा के मुरदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके जगतार सिंह वाइस प्रधान जंग बहादुर सिंह, परमजीत सिंह सवाड़ा, जसप्रीत कानी, सुरिंदर सिंह, अमन खरड़ समेत अन्य पार्टी वर्कर उपस्थित थे। 

Priyanka rana

Advertising