सुखना का वाटर लैवल फिर पहुंचा 1162 फीट

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 12:13 PM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमैंट से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम तक सुखना लेक का वाटर लेवल 1162.5 फीट तक पहुंच गया था। यह खतरे के निशान से अब कुछ ही दूर है। पिछली बार 2008 में रेगुलैट्री एंड के गेट खोले गए थे। 

उस समय लेक का वाटर लैवल 1163.95 फीट पहुंच गया था। अगर लेक का वाटर लैवल एक बार फिर 1163 फीट तक पहुंच गया तो लेक के रेगुलैट्री एंड के गेट खोलने पड़ सकते हैं। गेट खोलने से पहले प्रशासन को अलर्ट जारी करना पड़ सकता है। गेट खुलने के बाद तेज रफ्तार से पानी सुखना चो में गिरेगा। इससे एकाएक सुखना चो के वाटर लैवल के बढऩे से कोई भी हादसा हो सकता है। 

अब देखना यह है कि प्रशासन की ओर से कब ऐसा अलर्ट जारी किया जाएगा। रविवार को इस साल में यह दूसरा मौका आया है, जब सुखना लेक का वाटर लैवल काफी अधिक बढ़ गया। अधिकारियों की मानें तो आने वाले 24 घंटों तक अगर इतनी ही बारिश और हुई तो लेक का वाटर लैवल अपनी अधिकतम सीमा तक पहुंच जाएगा। 1163 फीट से अधिक पानी का लैवल सुखना में कभी भी दर्ज नहीं किया गया। 

रविवार को भी यू.टी. के इंजीनियरिंग और फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमैंट की नजर सुखना लेक के वाटर लैवल पर ही थी। 2012 में भी लेक का वाटर लेवल 1162.9 फीट तक पहुंच गया था। वर्ष 2015 में लेक का वाटर लैवल 1160.05 फीट दर्ज किया गया था। वहीं, 2017 में लैवल 1161.90 फीट तक पहुंच गया था।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News