24 दिन बाद सुखना लेक पर फिर लौटी रौनक, अब पहले दिन 60 ने की बोटिंग

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 05:28 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): कोरोना की तीसरी लहर से अब शहर धीरे-धीरे उबरने लगा है। 24 दिन बार शुक्रवार को सुखना लेक पर फिर रौनक लौट आई। कई सैलानी सुखना लेक देखने के लिए पहुंचे। कुछ शर्तों के साथ जिम और स्वास्थ्य केंद्र भी खुल गए हैं। हालांकि प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वह कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें, क्योंकि खतरा अभी भी बरकरार है।


3 जनवरी को प्रशासन ने तीसरी लहर आने के बाद बोटिंग और अन्य गतिविधियों को बंद कर दिया था। कोरोना का खतरा कम होने के बाद शुक्रवार से बोटिंग शुरू हो गई। पहले दिन करीब 60 लोगों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया। हालांकि वीकैंड में पहले के मुकाबले ये संख्या बेहद कम है। इसके पीछे सिटको के अधिकारियों ने कारण बताया कि अभी ज्यादातर पर्यटकों को लेक पर एक्टिविटी दोबारा शुरू होने की पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए पहले दिन पर्यटक कम संख्या में पहुंचे।


अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे यहां लोगों की संख्या बढऩे लगेगी। शाम को भी सैर करने के लिए काफी संख्या में लोग लेक पहुंचे। जिम के खुलने से भी लोगों में काफी खुशी है, क्योंकि जिम संचालक पिछले काफी दिनों से इन्हें खोलने की मांग कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikram Thakur

Related News