जम्मू की महिला डाक्टर ने सुखना लेक में लगाई छलांग

Friday, Aug 17, 2018 - 10:03 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सुखना लेक में वीरवार दोपहर एक महिला डाक्टर ने छलांग लगा दी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला डाक्टर को बाहर निकाला और पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया। महिला डाक्टर की पहचान जम्मू निवासी निशा पुरी के रूप में हुई। 

पुलिस ने बताया कि डाक्टर निशा मानसिक रूप से परेशान चल रही है। वह अपना चेकअप करवाने पी.जी. आई. आई थी। सैक्टर-3 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को वीरवार दोपहर एक बजे सूचना मिली कि सुखना लेक की सीढ़ी नंबर चार के पास एक महिला पानी में कूद गई। पुलिस का कहना है कि निशा पुरी बी.डी.एस. डाक्टर है और मानसिक तौर से परेशान है। 

Priyanka rana

Advertising