पैर फिसलने से सुखना लेक में गिरी महिला

Wednesday, May 23, 2018 - 09:27 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सुखना लेक के किनारे सीढ़ी पर बैठी महिला पैर फिसलने से लेक में गिर गई। पानी में डूब रही महिला को देखकर सैक्टर-25 निवासी आशु ने पानी में छलांग लगा दी और उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि सैक्टर-51 निवासी महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही है। घटना मंगलवार दो बजे की है। 

सैक्टर-25 निवासी आशु ने बताया कि वह सुखना लेक पर घूमने गया हुआ था। उसने देखा कि सीढिय़ों के पास कई लोग खड़े हैं और मदद मांग रहे हैं। वह सीढिय़ों के पास गया तो महिला पानी में डूब रही थी। यह देख उसने पानी में छलांग लगा दी और उसे बाहर निकाला। इतने में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने बताया कि महिला सैक्टर-51 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की रहने वाली है जो डिप्रैशन का शिकार है और दो साल से उसका मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने महिला को उसके पति के हवाले कर दिया।

Punjab Kesari

Advertising