स्कूल से वापिस लौटे बेटे तो देखा फंदे से लटकी थी माँ

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2018 - 08:09 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): बुडै़ल में एक 34 वर्षीय महिला ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। स्कूल से छुट्टी के बाद लगभग अढ़ाई बजे उसके बेटे घर लौटे तो उन्होंने मां का फंदे पर लटकाता देख इसकी सूचना पड़ोसियों अपने पिता और पुलिस को दी। पी.सी.आर. और सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को फंदे से उतारकर सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बबीता के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

 

पति ड्यूटी और बेटे गए थे स्कूल
सैक्टर-34 थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बबीता परिवार के साथ बुड़ैल में रहती थी। वीरवार सुबह बबीता का पति कुलदीप ड्यूटी पर और दो बेटे स्कूल गए थे। दोपहर को बबीता ने कमरे में फंदा लगा लिया। करीब अढ़ाई बजे दोनों बेटे स्कूल से लौटे तो दरवाजा खुला हुआ था, जब वह कमरे में गए तो बबीता ने पंखे से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस ने बताया कि बबीता का पति कुलदीप इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में नौकरी करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News