शहर के अलग-अलग सैक्टर में दो युवकों ने लगाया फंदा

Saturday, Apr 27, 2019 - 07:33 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : शहर के अलग-अलग सैक्टरों में दो लोगों ने फंदा लगा लिया। सैक्टर-52 स्थित पक्की कालोनी निवासी तजिंदर सिंह (31) घर में और सैक्टर 54 के जंगल में ब्रजेश कुमार (19) पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने दोनों को फंदे से उतारा और जी.एम.एस.एच.-16 लेकर गए, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

पेड़ से रस्सी बांधकर लगाया था फंदा :
सैक्टर-39 थाना पुलिस को सूचना मिली कि सैक्टर-54 के जंगल में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक ने पेड़ से रस्सी बांधकर फंदा लगाया था। युवक का शव बिल्कुल खराब हो चुका था। 

पुलिस ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना था। मोहाली स्थित फेस एक में इंडस अस्पताल की कैंटीन में काम करने वाले कमलेश ने बताया कि मृतक ब्रजेश कुमार उसके मामा का लड़का था। ब्रजेश उसके साथ ही कैंटीन मेंं काम करता था।

दुपट्टे से लगाया था फंदा :
वहीं सैक्टर-52 स्थित पक्की कालोनी में शनिवार दोपहर को युवक संदिग्ध हालत में पंखे से लटकता मिला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि व्यक्ति ने दुपट्टे से फंदा लगा रखा था। मृतक की पहचान तजिंदर सिंह (31) के रूप में हुई।

Priyanka rana

Advertising