विवाहिता ने सल्फास की गोलियां निगलकर की खुदकुशी

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 10:15 AM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : सैक्टर-20 स्थित ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी नंबर 86 में रहने वाली एक विवाहिता रेनू गर्ग (38) ने शनिवार दोपहर सल्फास की गोलियां निगल ली। उसका बेटा व देवर तुरंत उसे सैक्टर-20 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

 

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट :
जानकारी के अनुसार मृतक रेनू का कुछ समय से इलाज चल रहा था। पुलिस ने महिला के ससुराल वालों को इलाज से संबंधित कागजात लाने के लिए कहा है। वास्तव में सैक्टर-20 में रहने वाली रेनू गर्ग ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगला है। 

 

रेनू पिछले कई माह से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। जिस समय रेनू ने सल्फास निगला, उस समय उसका छोटा बेटा अनिष (11) घर पर ही था। वो दूसरे कमरे में था, जब कुछ समय के बाद उसने रेनू के कमरे में जाकर देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहे हैं तो सबको कॉल कर बताया। इसके बाद रेनू को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News