घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने लगाया फंदा

Saturday, Oct 07, 2017 - 06:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): सैक्टर-45 निवासी अरशद ने शनिवार सुबह पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि अरशद ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगाया है। सैक्टर-34 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि सैक्टर-45 में एक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर रखा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने खिड़की से कमरे में देखा तो व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगा रखा था। पुलिस ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ा और अरशद को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अरशद के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उसकी दो शादी हो रखी हैं वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ सैक्टर-45 में रहता था। 
 

Advertising