पिंजौर में दो महिलाओं ने फंदा लगा की आत्महत्या

Saturday, Aug 19, 2017 - 11:37 AM (IST)

पिंजौर(रावत) : थाना पिंजौर के अन्तर्गत लगने वाले दो इलाको में शुक्रवार को दो विवाहित महिलाओं ने फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। पहला मामला पिंजौर की शिव कालोनी का है। राजकुमार निवासी शिव कालोनी ने पुलिस  को बताया कि वह गांव मढ़ावाला में काम करता है। पत्नी मनीषा(27) अपने डेढ़ साल के बेटे राघव ओर साले सन्दीप के साथ शिव कालोनी में किराए के मकान में रहता हूं। 

 

राजकुमार ने बताया कि बेटे तबियत खराब थी। जिसे लेकर साला सन्दीप बच्चो के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया। जब वापस करीब 10 बजे वापस आया तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब मनीषा ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा कि मनीषा फंदे से झूल रही थी। मनीषा को पिंजौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कालका अस्पताल की मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 

 

मृतका मनीषा के भाई सन्दीप ने बताया कि तीन माह पहले पिता का देहांत हो गया था। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वहीं गांव रामपुर सियूड़ी में एक विवाहिता ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस को दी जानकारी में मृतका पूनम (25) के पति श्याम ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है । शुक्रवार सुबह काम पर गया जब दोपहर को खाना खाने के लिए घर आया तो देखा कि दोनों बच्चे घर के बाहर रो रहे थे। बच्चों से रोने का करण पूछा तो बताया कि मां दरवाजा नहीं खोल रही। जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पूनम ने फंदे से झूर रही थी। 

 

पुलिस ने दोनों मामलों में फोरैंसिक टीम से मौके का मुआयना किया। पुलिस शव को कालका में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। अमरावती चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

Advertising